अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024
जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद गुजरात ,में मनाया गया योग दिवस
प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करना है।
पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला।
पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन विश्व के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं भारत में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर हुआ, जिसमें 35000 से अधिक लोग शामिल हुए।
योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का ही दिन निर्धारित करने की एक खास वजह है। 21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन मना जाता है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है जिसे योग और अध्यात्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।
इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य मार्गदर्शक श्री सुधीर अशरे खेल कूद शिक्षक उपस्थित होकर योग करके सभी को प्रेरित किये। साथ में विद्यालय में उपस्थित शिक्षक , स्टुडेंट पुलिस कैडेट ,
छात्र-छात्राएं योग फ्रॉम होम के माध्यम से शामिल हुए । इसमें व्यायाम, सूर्य नमस्कार, योग प्राणायाम की शिक्षा सभी को दी गई अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री रवीन्द्र दीक्षित जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दि।
सी एन आई न्यूज़ के लिए मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.