Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 19, 2024

जांजगीर चांपा में सड़क हादसा में 3 लोगो की मौत 2 गंभीर रूप से घायल:- सवारी बस ने दो बाइक को मारी ठोकर,मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित

 जांजगीर चांपा में सड़क हादसा में  3 लोगो की मौत 2 गंभीर रूप से घायल:- सवारी बस ने दो बाइक को मारी ठोकर,मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित





जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस टीम पहुंची हुई है। मृतक के परिजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर रही है। जिससे बिलासपुर रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है।


मिली जानकारी अनुसार, एक बाइक में मन्नू बंजारा पत्नी उमा बंजारा और दो बच्चे सवार थे पामगढ़ से शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में गांव जा रहे थे। जोकि रजाई का काम करता है। वही दूसरा बाइक में सवार संजय यादव अपने घर रहौद से पामगढ़ की ओर आ रहा था। पहले दोनो बाइक में आमने सामने टक्कर हुई जिसके बाद एक तेज रफ्तार कार से एक बाइक टकरा गई वही पीछे से आ रही बस के नीचे दूसरा बाइक जा घुसा। हादसा इतना भीषण था की दोनो बाइक के पखाचे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया और बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया जहा एक बाइक में पति पत्नी  और दूसरे बाइक में एक व्यक्ति को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित किया वही दो बच्चे घायल हुए है जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर मृत संजय यादव के शव को लेकर सड़क में रखकर परिजन मुआवजे कि मांग करते हुए चक्का जाम किया गया है। बस में तोड़ फोड़ भी की गई है। चक्का  जाम की जानकारी होने पर  जिला पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। चक्का जाम से बिलासपुर से रायगढ़ जिले को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस अधिकारी लोगो को समझाने में ok जुटे हुए है। गुस्से में परिजनों ने बस चालक और कर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की जा रही है। फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।


विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad