Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 29, 2024

स्कूल बसों में अनियमितता पर 45 वाहनों पर हुई चलानी कार्यवाही

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

स्कूल बसों में अनियमितता पर 45 वाहनों पर हुई चलानी कार्यवाही




सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 28/06/2024/ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सिवनी के द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें ऐसे वाहन जो स्कूल में परिवहन कार्य करते हैं परंतु उनके द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किया जाता है। साथ ही उनमें अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, वर्टिकल ग्रिल एवं अन्य सुरक्षा उपायों की कमी है ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के तहत विगत दो दिनों में ऐसे 45 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई साथ ही वाहन चालन करने वाले चालको एवं स्कूल संस्थान के प्रबंधन को वाहनों में समुचित सुरक्षा उपाय करने एवं क्षमता अनुसार परिवहन करने हेतु हिदायत भी दी गई।

यातायात पुलिस की समस्त शैक्षिक संस्थानों से अपील है कि वे अपने संस्थान के वाहन जो छात्र-छात्राओं के परिवहन में उपयोग किया जा रहे हैं उनमें समस्त आवश्यक सुरक्षा उपाय रखें। ऐसा न करने पर यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad