सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से दी करारी शिकस्त
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
ब्रिजटाउन -आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को टीम को 47 रनों से हराकर बेहतरीन शुरुआत की है।
भारतीय कप्तान ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।निर्धारित 20 ओवर में 181/8 रन बनाए।
सूर्य कुमार यादव ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली ,उनका साथ हार्दिक पांड्या ने 32 रन बनाकर दिया, विराट कोहली ने 24 रन बनाए,ऋषभ पंत ने 20रन बनाया ।
अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 134 रन बनाकर आऊट हो गई ।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिया, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिया, कुलदीप ने दो विकेट लिए, रविंद्र जाडेजा और अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला।
सूर्य कुमार यादव मैन आंफ दि मैच रहे ।
भारत का अगला मुकाबला 24 जून को बांग्लादेश देश के साथ होगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.