Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 10, 2024

हर्षित, विक्की सराफा में चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

हर्षित, विक्की सराफा में चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार




सी एन आई न्यूज 

सिवनी। दिनांक 09/06/2024जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा लगातार निर्देशित किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में सिवनी पुलिस द्वारा लगातार सक्रियता से रात्रि गश्त के दौरान पूछताछ एवं अपराधियों की धरपड़ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में बीति रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस की सक्रियता से कुछ चोरो को घटना करने से पूर्व योजना बनाते गिरफ्तार किया गया।

पूँछतांछ में जानकारी मिली कि दो आरोपी एवं एक विधी विवादित किशोर द्वारा सिवनी सराफा बाजार में चोरी करने के उद्देश्य से इक्कट्ठे हुए थे। सभी लोग नागपुर से संबंधित है, जिनके द्वारा घटना करने से पूर्व विगत 06 जून को पल्सर मोटर सायकल क्र. MH-36-AN-1348 पेट्रोल पंप थाना जवाहर नगर भण्डारा नागपुर से चोरी करना स्वीकार किया । उक्त मोटर सायकल को चोर द्वारा बिना चाबी का उपयोग किये वायरिंग को डायरेक्ट कर स्टार्ट की गई थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियो में – 1. हर्षित उर्फ हर्ष पिता योगेश डहेरिया उम्र 23 साल निवासी दयानंद वार्ड के पीछे जरी पट्टी नागपुर 2. विक्की उर्फ बिट्टू पिता योगेश डहेरिया उम्र 22 साल निवासी दयानंद वार्ड के पीछे जरी पट्टी नागपुर 3. 17 वर्षीय नाबालिग किशोर शामिल है। जिनके पास से लोहे की एक रॉड, लोहे की हथोड़ी व ब्लैक कलर की पल्सर मोटर सायकल क्र. MH-36-AN-1348 (नागपुर से चोरी की गई) जप्त की गई।

उक्त कारवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि. जयशंकर उईके, उनि. ओपी, धौलपुरी, आर. नितेश राजपूत, आर. धनराज, आर. अभिषेक डहेरिया, आर. रूपेश, आर. विशाल, आर. राजेन्द्र राजपूत, आर. अजय धुर्वे, एवं आर. इरफान थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। घटना होने से पूर्व घटना रोकने की अच्छी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad