वाराणसी में भारत माता मंदिर में किसी देवी -देवता की मूर्ति नहीं है
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी
वाराणसी -देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी बनारस को मंदिरों की नगरी होने का गौरव प्राप्त है।यहां देवी -देवताओं के अनेक मंदिर हैं ।
इन मंदिरों के बीच काशी में एक ऐसा अद्वितीय मंदिर है, जिसमें किसी देवी देवता की प्रतिमा की जगह राष्ट्र का भौगोलिकिय लघु
प्रतिरूप मूर्तिमान रूप में विराजित है
राष्ट्रदेवता का यह मंदिर *भारत माता मंदिर* के नाम से पूरे देश में विख्यात है।
यह महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के परिसर में चित्रकला विभाग के समीप स्थित है।
भारतमाता मंदिर का निर्माण शिव प्रसाद गुप्त द्वारा करवाया गया था। इसका उद्घाटन वर्ष 1936 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा हुआ था।
काशी विश्वनाथ पहुंचने वाले श्रृद्धालु भारतमाता मंदिर अवश्य आते हैं ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.