भव्यता एवं दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ तहसील स्तरीय महाआरती
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना/ आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बे मां की असीम कृपा एवं पूज्य सद्गुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशानिर्देश में विश्व कल्याण की भावना लेकर कुरितियों को नष्ट करने तथा समाज को नशे एवं मांसाहार की दल-दल से बाहर निकाल कर, चरित्रवान, चेतनावान बनाने बसना के श्री कृष्ण बिदुर भवन में मासिक महाआरती का भव्यता एवं दिव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ।यह आयोजन पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के साथ प्रातः 11 बजे से एक घंटे का तहसील स्तरीय मासिक महाआरती प्रारंभ किया । बसना शहर के मां भक्तों को भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आरती चालीसा पाठ का लाभ लेने आव्हान किया गया। महाआरती क्रम का संचालन केशव साव द्वारा किया गया । साधना क्रम में पहले मां, गुरुवर के गगनभेदी जयकारा हुआ। जिसमें गुरुवर की जयकारा टीम प्रमुख - सीताराम सेन एवं मॉ की जयकारा कु नीशा साव द्वारा लगाया गया । फिर शंख नाद के साथ दिव्य मंत्रों की उच्चारण एवं आरती क्रम भव्यता पूर्वक संपन्न किया गया । अन्त मे चिन्तन का क्रम रहा जिसमे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीयाध्यक्ष डॉ . विरेन्द्र चौधरी ने बताया गुरु सत्ता एवं परम सत्ता में कोई भेद नहीं है । अतः गुरु चरणों में जुड़कर आत्म कल्याण व जन कल्याण की दिशा में आगे बढ़े । चिंतन के दूसरे क्रम में महासमुंद से कुमार पटेल आए और बसना तहसील के समस्त गुरु भाई बहनों को बधाई देते हुए कहा दो दिन का यह मिला है जीवन लगा दे जन कल्याण में तेरा भी तन काम आएगा सतयुग के निर्माण में l चिंतन की अगली कड़ी में महासमुंद जिलाध्यक्ष दीपक कुमार नायक द्वारा कहा गया मां गंगा में डुबकी लगाने से शायद आपके पाप ना धुले लेकिन यदि महाआरती क्रम में आप यदि उपस्थित होते हैं तो निश्चित रूप से आपके कर्म संस्कार बदलेंगे आपके पापों का क्षय भी होगा । कुन्दन नायक ने महाआरती क्रम में उपस्थित होकर अपने जीवन को संस्कारवान और चेतनावान बनाने का आग्रह किया । चिंतन के अंतिम कड़ी में गणपत पटेल ने समापन की घोषणा की . . प्रणाम के क्रम के साथ दिव्य शक्ति जल का वितरण किया गया, प्रसाद वितरण के साथ भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सैकडों की संख्या में मां भक्त उपस्थित होकर दिव्य लाभ प्राप्त किए ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.