समर कैंप से निखरेगी स्टुडेंट पुलिस कैडेट्स ,(एस,पी,सी )की कला और प्रतिभा
डी,वाई,एसपी मेघा तेवार,(ग्राम पुलिस, अहमदाबाद)जिले में चल रहे समर कैंप का किया अवलोकन
नालसरोवर अहमदाबाद , 1 जून 2024। जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए सुरक्षा सेतु गुजरात के तहत सानंद एवम नालसरोवर में एस,पी,सी समर कैंप का आयोजन अहमदाबाद ग्राम्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत विवेकानंद नगर पुलिस, वीरमगाम पुलिस, धनधुका पुलिस , कोठ पुलिस,भोपल पुलिस ,सानंद पुलिस एवम नालसारोवर पुलिस अन्तर्गत स्टुडेंट पुलिस कैडेट इस समर कैंप में भाग लेंगे ।
डी, वाई,एसपी मेघा तेवार ने आज सानंद में चल रहे समर कैंप का अवलोकन किया। उन्हांने नालसरोवर में पहुंचकर बच्चों को कराई जा रही समर कैंप और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अपने अंदर की प्रतिभाओं के अनुरूप अन्य गतिविधियों को करने के लिए मंच मिले। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस कर्मियों की कार्यशाली एवम कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से भविष्य में करने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाए, जिससे उन्हें उचित मार्गदर्शन भी मिल सके।
उल्लेखनीय है कि इस समर केम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा, हुनर एवं कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। जिले में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को देखते हुए 25मई से 26मई एवम 1 जून से 2 जून तक समर कैंप का आयोजन सानंद एवम नालसरोवर में किया गया है। समर कैम्प में ड्रिल, खेल-कूद, सिंगिंग, डांसिंग, चित्रकला, रंगोली, योगा, निबंध, कहानी, लेखन, कबाड़ से जुगाड़, ज्ञान विज्ञान सहित अन्य कई विधा सिखाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीवाईएसपी सानंदऔर पुलिस इंस्पेक्टर नालसरोवार उपस्थित थे।आज ममलतदार कचहरी,पुलिस स्टेशन,सानंद हॉस्पिटल का विजिट काराय गया एवम सानंद ममलतदर श्री नवीन पटेल, एवम पी आई श्री आर ए जादव एसपीसी कैडेट्स के साथ बात चीत की और उन्हें भारत का भविष्य बताया ,एसपीसी कैडेट्स उनके साथ फोटो सेशन कर काफी खुश थे ,आज दोपहर खाना खाने के बाद सभी एसपीसी कैडेट्स नालसरोवार के लिए रवाना हो गय जहां फ्लेमिंगो रिजॉर्ट में उन्हें लर्निंग बाय डूइंग गेम के माध्यम से विज्ञान की बहुत सारी बाते बताई गई आज रात्रि विश्राम के बाद कल उन्हें नालसरोवर में बोटिंग एवम नालसरोवर पक्षी अभ्यारण की सैर करने के बाद दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.