छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना की मासिक बैठक सम्पन्न
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना की मासिक बैठक सम्पन्न विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर
छतीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक आज दिनांक 30.06.2024 को बसना अम्बेडकर चौक में स्थित बनारसी काम्प्लेक्स में अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के मुख्य उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। यूनियन की इस बैठक में नए साथियों को यूनियन का आईडी कार्ड प्रदान किया गया एवं जिलाध्यक्ष द्वारा नए सदस्य दीपक कुमार जगत का पुष्प हार से स्वागत कर यूनियन में शामिल किया गया । आगे चर्चा में यूनियन के सदस्यों द्वारा बरसात में वृहत पौधारोपण पर सहमति बनी , जिसमे बलराज नायडू द्वारा कहा गया कि कम से कम अपने अपने माता पिता के नाम एक एक वृक्ष जरूर लगाएं और पौधारोपण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। आगे चर्चा में सदस्यों द्वारा नए शिक्षण सत्र 24-25 में दुरस्त शासकीय प्राथमिक शालाओ के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने संबंधी निर्णय लिया गया । चर्चा में जिलाध्यक्ष द्वारा अपने आस पास के समस्त सामाजिक समस्याओं को उजागर करने एवं अपने आस पास हो रहे भ्रष्टाचार की तरफ शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने कहा गया । बैठक में सम्माननीय सदस्यों द्वारा आने वाले दिनों में अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवम बलराज नायडू के निर्देशन में जिला स्तरीय बैठक संबंधी विचार विमर्श किया गया एवं नए सदस्यों को यूनियन में जोड़ने की सहमति बनी ।इस दौरान जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, जिला उपाध्यक्ष द्वय नारायण दुबे,मुजम्मिल कादरी,जिला महासचिव शुकदेव वैष्णव,ब्लॉक अध्यक्ष केशव साहू,अभय धृतलहरे,दुर्गाप्रसाद अग्रवाल,रूपानंद साव,केशव कुमार साव,कुलदीप दुबे,परशु कैवर्त,दीपक कुमार जगत आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.