Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 30, 2024

उत्तर रायपुर विधायक के पुत्र एवं ब्राह्मण फेडरेशन के युवा राष्टीय महामंत्री पीयूष मिश्रा ने युवाओं साथ सुनी "मन की बात"

 उत्तर रायपुर विधायक के पुत्र एवं ब्राह्मण फेडरेशन के युवा राष्टीय महामंत्री पीयूष मिश्रा ने युवाओं साथ सुनी "मन की बात"





कुंराराम यादव बसना रिपोर्टर 


देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद पहले महीने के ही अंतिम रविवार को अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात की शुरुवात की।

मन की बात कार्यक्रम को देश के सभी भाजपा नेता,सांसद,विधायक तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्पादित करते हैं।

मन की बात कार्यक्रम के 111वीं कड़ी में वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन के युवा राष्ट्रीय महामंत्री पीयूष मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत शहीद हेमू कल्याणी वार्ड में अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम का श्रवण किया।

पीयूष ने युवाओं से वार्ता करते हुए बताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश के विभिन्न सुदूर अंचल के रहवासियों से रूबरू होते हैं साथ ही ऐसे कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हैं जो सोशल मीडिया,मीडिया या अन्य क्षेत्रों से नही मिलते यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के सबसे महती कार्यक्रमों में से एक है।

आगे श्री मिश्रा ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है जहां की 65 प्रतिशत से अधिक की आबादी युवा साथियों की है ऐसे में हम सभी युवाओं को आगे आना चाहिए समाजिक,राजनीतिक एवं धार्मिक सभी कार्यक्रमों में हमारी उपस्थिति हमे सुनिश्चित करनी चाहिए जिस धर्म,समुदाय,वार्ड,क्षेत्र, मोहल्ले के युवा सक्रिय होता है वहां का सीधा सकारात्मक प्रभाव वहां के आम जनमानस में भी देखने को मिलता है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला मंत्री गौतम महानंद,जितेंद्र ठाकुर,मयंक यादव,नितेश ठाकुर,कुणाल साहू समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad