Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 7, 2024

‘‘मिशन शक्ति’’ : 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत् ज़िले में चलाया जा रहा अभियान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शासन द्वारा गर्भवती महिला को 5000 रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का हैं प्रावधान

 ‘‘मिशन शक्ति’’ : 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत्  ज़िले में चलाया जा रहा अभियान



प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शासन द्वारा गर्भवती महिला को 5000 रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का हैं प्रावधान 



कवर्धा, 07 जुलाई 2024। जिले में संचालित जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान करना है। भारत सरकार के निर्देशानुसार एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम कार्यक्रम अंतर्गत् 100 दिवस का जागरुकता अभियान, कार्यक्रम जिले में 21 जून 2024 से 04 अक्टुबर 2024 तक चलाया जा रहा हैं। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह, भारतीय न्याय संहिता सप्ताह, मातृत्व लाभ सप्ताह आदि जिसमें समाज में महिलाओं के प्रति जागरुकता लाते हुए महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि जागरुकता कार्यक्र्रम के तारतम्य ‘‘मिशन शक्ति’’ अंतर्गत् महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा-बचाव के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार 08 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 तक मातृत्व लाभ सप्ताह अंतर्गत् महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पंजीयन के लिए ‘‘पीएमएमबीवाई पंजीयन अभियान’’ की शुरुआत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत् शासन द्वारा पहले बच्चे के जन्म पर दो किस्तो में 5000 की राशि दी जाएगी तथा दूसरी बालिका के जन्म पर एक 6000 की राशि एक मुश्त दीये जाने का प्रावधान है। जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना के तहत् गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के न्यूटिशियन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम एवं अन्य विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad