लोकेशन खरोरा
रिपोर्टर रोहित वर्मा
धूमधाम से निकाली गई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा
खरोरा:--आज खरोरा सहित अंचल में भी धूमधाम से रथयात्रा मनाया गया । रथयात्रा आषाढ़ मास की शुक्ल तिथि की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है । ।आज महाप्रभु जगन्नाथ बड़े भैया बलदाऊ व बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा का पर्व नगर श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से निकल कर
नगर के प्रमुख चौक चौराहे हुए पूरे खरोरा नगर का भ्रमण किया । इस दौरान स्थानीय बालाजी मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ ,बलदाऊ व सुभद्रा के सवार होने के पश्चात रथ यात्रा निकाली जाती है और ऐसी मान्यता है कि उक्त रथ को खींचने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है । इसीलिए भक्तों की टोली रथ खींचने जुटी रही आज रथ यात्रा के दौरान भक्तों को होड़ रथ को खींचने लग रही है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.