*श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए 23 जुलाई को रवाना होंगे दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 तीर्थ यात्री*
तीर्थ यात्रियों को लेकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
दुर्ग, 22 जुलाई 2024/ श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों का दल 23 जुलाई 2024 को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार ने बताया कि रामलला दर्शन पश्चात् तीर्थयात्रियों का दल 26 जुलाई 2024 को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगी। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण एवं 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल किए गए है। दुर्ग रेल्वे स्टेशन में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे जन प्रतिनिधियों द्वारा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
CNI news Bhilai durg se Lakshmi Narayan ki report


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.