Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 16, 2024

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भोरमदेव पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का होगा आयोजन

 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भोरमदेव पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व





हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का होगा आयोजन


कवर्धा, 15 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व एवं पर्यटन महत्त्व स्थल भोरमदेव मंदिर के लिए के लिए आयोजित पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा बुढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से सबेरे 7 बजे से शुरू होगी। पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो, श्री आलोक श्रीवास्तव, कवर्धा एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री महोब के निर्देश पर कांवरियो और पदयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियां ना हो इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पदयात्रियों के लिए बुढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोदमदेव मंदिर प्रांगण तक पूजा अर्चना की व्यवस्था, पण्डाल, पेयजल, चाय, नास्ता, आपात चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था सहित सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पूर्व में पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया के प्रतिनिधियों, प्रेस क्लब, लायंस क्लब, ज्वाईन हेण्डस तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर चुके है।  


पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की व्यवस्था


भोरमदेव पदयात्रा के प्रति वर्ष बढ़ते उत्साह को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियों के लिए 18 किलोमीटर की इस पदयात्रा में अलग-अलग स्थानों पर पेयजल, नास्ता, नीबू शरबत और चाय की विशेष व्यवस्था की है। इस व्यवस्था में जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों व समाजिक संगठनों ने भी साथ दिया। पदयात्रियों के लिए सकरी नदी विद्युत केन्द्र के पास, ग्राम समनापुर, ग्राम बरपेलाटोला, ग्राम रेंगाखारखुर्द, ग्राम कोडार, ग्राम राजानवागांव, ग्राम बाघुटोला, ग्राम छपरी(गौशाला), भोरमदेव मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है।


पदयात्रा के साथ-साथ चलेगी एम्बूलेंस, चिकित्सकों की टीम, स्वास्थ्य शिविर में मरहम पट्टी की निःशुल्क व्यस्था


कलेक्टर श्री महोबे ने पदयात्रियों के लिए पदयात्रा के दौरान अस्वस्थ्य होने की स्थिति आपात चिकित्सा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस, डॉक्टर एवं जीवन रक्षक दवाईयों की व्यवस्था तथा फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए सीएमएचओं को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि पदयात्रा के साथ-साथ एम्बूलेंस भी चलेगी, चिकित्सो की टीम भी तैनात रहेगी। इसके साथ-साथ गांवों में स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क मरहम पट्टी की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने दर्शनार्थियों के जलाभिषेक दर्शन के लिए मंदिर परिसर में एलईडी टीवी लगाने, पदयात्रियों के लौटने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था, फायर बिग्रेड, मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई, रंग रोगन एवं मंदिर की सजावट तथा मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन, कांवरियों के विश्राम के लिए रास्ते में पड़ने वाले पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्रतीक्षालय आदि सार्वजनिक स्थानों को आरक्षित रखते हुए वहां के शौचालय, बिजली, पेयजल व्यवस्था को दुरूस्थ और भोरमदेव मंदिर के पास स्थित कांवरिया भवनसहित अन्य सार्वजनिक भवनों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।

कलेक्टर श्री महोबे ने भोरमदेव मंदिर क्षेत्र परिसर की साफ-सफाई, कवर्धा-भोरमदेव मार्ग में विद्युत के खंभों में प्रकाश व्यवस्था, मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के लिए पेयजल के इंतजाम, भोरमदेव उद्यान की साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव, भोरमदेव मंदिर परिसर में प्रकाश व बिजली के पुख्ता इंतजाम करने, मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बेरीकेटिंग करने, व्यवस्थित तरीके से दुकान लगवाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। इसके साथ ही भोरमदेव मार्ग में आवागमन व्यवस्था, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गया है।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad