गुरूपूर्णिमा के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन ने जिले के दर्जनभर स्थानों में किया 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन
लोकेशन /सिमगा
रिपोर्टर /ओंकार प्रसाद साहू
सिमगा - भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सिमगा के तत्वधान में साहू भवन सिमगा मे महाआरती किया गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन दरचूरा और खैरघट मे किया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से कार्यकम आयोजित किया।
ज्ञात हो कि भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर नशामुक्त,मांसाहार मुक्त,चरित्रवान चेतनावान समाज बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यकम में भी सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त किया। संगठन के संस्थापक संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा व्यापक स्तर पर नशामुक्त समाज बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। परमपूज्य गुरुवर श्री माताभगवती के अनन्य भक्त है एवं समाज को माता भगवती की साधना-आराधना से जोड़कर ही आध्यात्मिकता का मार्ग प्रसस्त कर रहे है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरूपूर्णिमा बहुत ही पावन पर्व है इस पर्व को ज्ञान का पर्व भी कहते है। इस दिवस में हम सभी यह संकल्प लेते है कि सतत समाज में व्याप्त नशा रूपी बुराई को मिटाकर लोगो के जीवन मे परिवर्तन लाने उन्हें गुरुवर की महिमा बताने का सतत कार्य करते करते रहेंगे। इसके साथ ही लगातार संगठन द्वारा गांव-गांव में अभियान चलाकर लोगो को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आमजन सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन के केंद्रीय कार्यालय में भी जोरशोर से मनाया जा रहा गुरूपूर्णिमा पर्व:-
भगवती मानव कल्याण संगठन का केंद्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ब्यौहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश में स्थित है जहां श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ मंदिर में 15 अप्रैल 1997 से अनवरत,अनंतकाल हेतु श्री दुर्गा चालीसा पाठ संचालित हो रहा है वही की प्रेरणा से यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक समय समय मे संगठन द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.