हमलावारो ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला 7 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही
छत्तीसगढ। पत्रकार दिलीप यादव पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना हुए सात दिन बीत चुके है अभी तक कार्यवाही के नाम पर कुछ नही हुआ है क्षेत्रो में लागातार अपराध करने वाले लोगो द्वारा अपराध का खुलासा करने हेतु खबर के लिखने पर पत्रकारों पर अपराधियो द्वारा हमला करवाया जाता है जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हुए जानलेवा हमला पर मामूली धाराओं में अपराध पंजीकृत किया जाता है लेकिन अपराधियो पर न कोई पकड़ और नही कोई अंकुश लगाया जा रहा है जो अपने आप में बड़ा सवाल पैदा कर रहा है डाक्टरी परीक्षण के अनुसार धाराएं नही लगाई गई न ही उसका उल्लेख किया गया घटना शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे की है। संगम चौक से वे अपने घर के तरफ अपनी स्कूटर से घर आ रहे थे तभी कुछ लोगो ने उनके ऊपर हमला कर दिया हमले में सात आठ लोगो ने उनकी गाड़ी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिए जब तक यादव सम्हल पाते तब तक युवक के समूहों ने उन्हें हाथ पैर मुक्को से वार किए जिससे वह अचेत हो गए अचेत अवस्था में देखकर हमलावार फरार हो गए
इस दौरान वहा से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर घर तक पहुंचा हमला से उन्हें गंभीर चोटे आई है जिससे उन्हें प्राथमिकी स्वाथ्य्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है जहा उनकी इलाज चल रही है हमले से आंख, हाथ पैर पेट सीने में गहरी चोट आई है
पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है। इसकी निंदा करते हुये हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
यादव ने बताया की ग्राम के आसपास किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य एवम अपराधिक कार्य करने तथा जो ग्राम में अशांति फैलाते है उनके समाचार को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित करना ही मेरे लिए घातक साबित हुआ है अंदाजा है की इन्ही लोगो के कारण षड्यंत्र रचा गया है अपराध से जुड़े लोग अक्सर थाने के आसपास ही रहते है
साथ ही जहा घटना हुई है वहा पर कुछ लोगो ने अपना चप्पल छोड़कर फरार हुए है जो शीशी कैमरे में कैद हुआ है जो बिना चप्पल के भाग रहे है जिनसे पूछताछ करने पर कुछ निष्कर्ष निकलेगा
अवैद्य कारोबारियों के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई है फिर भी थाने से कोई कार्यवाही नही होती
पूर्व सरपंच सुरेश यादव जो की नवभरत संवाददाता दिलीप यादव के बड़े भाई है ने कहा की मेरा छोटा भाई अक्सर अपने समाचारों में अवैध कारोबारियों एवम अनैतिक कारोबार से जुड़े लोगो के विरोध में निडर होकर लिखते रहे है कुछ अवैध कारोबारियों को संरक्षण भी मिलता रहा है जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को की गई थी मुझे शंका है की उक्त जानलेवा हमले में इन सब की मिलीभगत हो सकती है गांव में लगे हुए शीशी कैमरे टीवी में जो फुटेज मिले है उसको भी अभी तक न तो देखे है और न ही किसी तरह की कार्यवाही नही कर रहे है घटना दिवस से थाना प्रभारी भी हथबंध में उपस्थित नही हो रहे है तथा चर्चा हेतु समय देकर भी चर्चा नही कर पा रहे है जनप्रतिनिध्यो का प्रतिनिधि मंडल जिला पुलीस अधिक्षक से शीघ्र ही मुलाकात कर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे उपरोक्त संदर्भ में संवाद दाता दिलीप यादव ने कहा की घटना के संदर्भ में क्षेत्रीय एवम जिला पत्रकार संघ को जानकारी देकर उनके निर्देश पर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.