सड़क मार्ग पर दर्जन से अधिक गौवंश का मिला शव ।
दुर्घटना की आशंका
ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
तिल्दा नेवरा। सड़क मार्ग पर दर्जन भर से अधिक गौवंश की शव मिला है । इस मामले को लेकर आक्रोशित बजरंग दल के अलावा ग्रामीण जनों ने घंटों सड़क में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है । बता देवे कि, छत्तीसगढ़ के तिल्दा ब्लांक के ग्राम किरना में मुख्य सड़क मार्ग पर अलसुबह दर्जन भर से अधिक गौ वंश के शव बिखरा हुआ मिला । इसकी जानकारी होते ही आक्रोशित हिन्दू संगठन बजरंग दल व ग्रामीणों ने मौके पर घंटों चक्का जाम कर दिया, । इसी बीच भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने मामला को शांत किया है, वही पर प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट का मामला पंजीबद्ध कर गौवंश के शव को सुरक्षा घेरे में लेकर सड़क से उठाया गया तत्पश्चात पी एम के लिए भेज दिया गया है ।
सी एन आई न्यूज तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.