राजधानी पहुँच पर हुआ पुरी शंकराचार्यजी का भव्य स्वागत
अरविंद तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नय श्रीगोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगदुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज पुरातन रूप से श्री जगन्नाथ रथयात्रा के समय पुरी में उपस्थित रहते हैं। उनकी प्रथम पूजा के पश्चात् रथयात्रा आगे प्रारम्भ हुई। श्रीगोवर्धनमठ पुरी ओडिशा से अपने आगामी राष्ट्रोत्कर्ष अभियान में शंकराचार्यजी सारनाथ एक्सप्रेस आज प्रातः रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पहुंच कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत श्री सुदर्शन संस्थान से सीधे सड़क मार्ग से रावणभट्ट के लिए प्रस्थान करके किया जाएगा, जहां 18 जुलाई तक उनकी यात्रा निर्धारित है। यहां 15 जुलाई को सायं सहज पांच बजे दर्शन, सेमिनार आयोजित किया गया है वहीं 16 जुलाई को पूर्वान्ह सहज ग्यारह बजे से दर्शन, दीक्षांत और सेमिनार कार्यक्रम में उपस्थित सनातनियों के भक्तों को धर्म, अध्यात्म और राष्ट्र से संबंधित जिज्ञासाओं के संबंध में मार्गदर्शन सुलभ होगा। रायपुर में आयोजित सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद महाराजश्री 18 जुलाई को सायं चार बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से पुरी एक्सप्रेस पुरी ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीगोवर्धनमठ पुरी में शंकराचार्यजी चातुर्मास्य समाप्ति तक निवासरत रहेंगे, जहाँ पर प्रातः, सायं और रात्रि के विभिन्न ग्रंथों में शंकराचार्यजी के श्रीमुख से शास्त्रोक्त ग्रंथों का अध्यापन वेदज्ञ संतों, शिष्यों को सुलभ होगा तथा उपस्थित भक्तों को दर्शन का सुअवसर भी प्राप्त होगा। चातुर्मास्य में राष्ट्रोत्कर्ष अभियान में विराम रहता है तत्पश्चात यह अभियान यात्रा सितम्बर माह से पुनः प्रारम्भ होना निर्धारित है। इसकी जानकारी श्री सुदर्शन संस्थान पुरी शंकराचार्य आश्रम/मीडिया प्रभारी अरविंद तिवारी ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.