Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 7, 2024

रतनपुर महामाया वार्ड में फैला डायरिया कई लोग चपेट में,मचा हड़कंप

 रतनपुर महामाया वार्ड में फैला डायरिया कई लोग चपेट में,मचा हड़कंप




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट



रतनपुर.....महामाया पारा वार्ड नंबर 3 जैसे ही नगर के लोगो की तबियत बिगड़ते,सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में शनिवार रात 10 बजे से डायरिया के मरीजों का आना देख नगर  में सनसनी फ़ैल गई  आनन फानन मौजूद डॉ विजय चंदेल ने सभी को भर्ती कर उपचार करते रहे। महामाया की नगरी में फैले डायरिया की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात श्रीवास्तव पहुंचे रतनपुर सीएचसी का जायजा लिया सभी मरीजों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिए समस्त डायरिया मरीजों का हाल जाना एवं पूरे अस्पताल का निरीक्षण,जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात श्रीवास्तव  ने पाया अनियामिता प्रसुताओ को नही मिला भोजन ठेकेदार को फोन कर लगाई फटकार ।रतनपुर में डायरिया की प्रकोप से नगर प्रशासन के हाथ पैर फुले।रतनपुर। महामाया पारा वार्ड तीन में इन दिनों डायरिया का प्रकोप मचा हुआ है, जिससे शासन प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैये के वजह से ही डायरिया ने इस वार्ड को चपेट में लिया है क्योंकि कई दिनों से नालियों सहित मोहल्लों की साफ सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है इसके साथ ही नगर में इन दिनों फ़ास्ट फूड के ठेलों की बाढ़ आई हुई है जिनका न कोई ठोस पता ठिकाना है कि ये कहा से आकर ठेलो में क्या परोस रहे  है और न ही साफ सफाई का ध्यान रख रहे है स्थानीय प्रशासन केवल इनसे राजस्व वसूलने तक के लिए ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हैइन ठेलो से ही बीमारियां परोसी जा रही है इन ठेलो में कई दिनों के बांसी चाउमीन, मंचूरियन, पास्ता, मोमोस आदि परोसे जा रहे साथ ही साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नही रखा जा रहा है, इसके अलावा इन ठेले वालों की कोई ठोस शिनाख़्त तक नही की जा रही है कि ये कहा के रहने वाले है और कहा रुके हुए है । समान बेच रहे है इनके द्वारा बेचे जाने वाले समान मानक स्तर के अनुसार बनाये जा रहे या नही इसकी कोई जांच नही की जाती।साथ ही शुरूआती बारिश के दिनों में स्थानीय नगर प्रशासन के सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी है गन्दगी से बजबजाई नालियों से पानी की निकासी नही हो रही है जिससे बदबू और कई तरह की बीमारियों के फैलने का अंदेशा है समय रहते यदि इन सब बातों पर ध्यान नही दिया गया तो नगर का स्वास्थ्य और भी खराब हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad