Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 7, 2024

घावडेटोला के सात परिवार का हुक्का पानी बंद

 मोहला मानपुर अं.चौकी। 


घावडेटोला के सात परिवार  का हुक्का पानी बंद 




पीड़ित परिवार लगातार थाने के खा रहे धक्के ना पावती मिल रही है और ना हो रहा है एफआईआर 

मोहला - -मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत घावडेटोला में  6 आदिवासी परिवार एवं एक सिन्हा परिवार के  महिला, पुरुष, बुजुर्ग मासूम बच्चों सहित 54 लोगों का गांव के सरपंच, पटेल के द्वारा खाप पंचायत में दिये गये फरमान में हुक्का पानी बंद करतें हुए उन्हें बहिष्कृत कर दिया गया है। पीड़ित परिवारों हालात ऐसा बना दिया गया है कि गांव के अन्य लोगों का बातचीत बंद दुकान में किराना देने से मनाही के साथ-साथ मासूमों  को भी दुत्कारा जा रहा है। पीड़ित लगातार दर्द लेकर गोटाटोला थाने पहुंच रहे हैं परंतु उनके शिकायत पर ना उन्हें पावती दी जा रही है और ना ही एफआईआर दर्ज की जा रही है।


मोहला विकास खंड के ग्राम पंचायत घावडेटोला से बेदखल पीड़ित परिवारों के बयान के अनुसार गांव में अनुचित  तौर पर बैगा गुनियाई के खिलाफत करने के साथ साथ उनके द्वारा   गलत कामों के लिए  चंदा देने की मनाही करनें पर सात परिवारों को 2 जुलाई के दिन घावडेटोला गांव में कटाकट बैठक रखते हुए खाप पंचायत में गांव के सरपंच छगनलाल बढाई, पटेल रिशपाल भूआर्य ,तथा  समाज के प्रबंधक पूरनलाल नायक तथा अन्य दो लोगों के अगवाई में दबाव पूर्वक फरमान सुनते हुए हुक्का पानी बंद करते हुए उन्हें गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है। पीड़ितों के मुताबिक गांव के दुकान में ना उन्हें किराना सामान मिल रहा है और ना उनके बच्चों से कोई बात कर रहा है। इस संपूर्ण मामले का शिकायत पीड़ितों के द्वारा 5 जुलाई को गोटाटोला थाने में लिखित शिकायत दी गई है परंतु थानेदार ना उन्हें पावती दे रहे हैं और ना ही मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं जिसके बाद गांव में और भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

बातचीत करने वालों से लिया  दंड-शिकायत के अनुसार पीड़ित एक परिवार में बीते दिन छठ्ठी का कार्यक्रम था उक्त कार्यक्रम में गांव के जो जो लोग शामिल हुए उसके अलावा गांव से अलग सात परिवारों के साथ जो लोग बातचीत करते रहे  उन्हें भी बहिष्कृत कर दिया गया बाद में इन्हें सार्वजनिक तौर पर आर्थिक दंड लेकर गांव के मुख्य धारा में जोड़ा गया। 

किराना दुकान में सामान लेने के लिए मनाही -छह आदिवासी परिवार सहित एक सिंन्हा परिवार के 54 सदस्यों को  घावडेटोला के दबंगों ने खांप पंचायत में बहिष्कृत किए हैं पिडीत  परिवार को  गांव के किराना दुकान में दैनिक जीवन के सामग्री देने से मनाही किया गया है ।

लगातार थाने का काट रहे हैं  चक्कर-पिछले तीन-चार दिनों से घावडेटोला के बेदखल परिवार के मुखिया बरनलाल भूआर्य, तुलाराम भूआर्य ,मनोहर गोआर्य ,देव प्रसाद कुल्हारे ,हेमंत सिन्हा,कुमार साय कोलियारे,लक्षनु राम भूआर्य गोटाटोला थाने में लिखित शिकायत देकर थाना प्रभारी के निर्देश में रोजाना थाने का चक्कर काट रहे हैं परंतु ना उन्हें थाने में उनके शिकायत पर पावती दी जा रही है और ना एफआईआर लिखी जा रही है।

इस मामले में गोटाटोला के थाना प्रभारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad