भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सी एन आई न्यूज तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा : साल आषाढ़ महीने में तिल्दा नेवरा जगन्नाथ मन्दिर से रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई । आज 7 जुलाई को रथ यात्रा दोपहर 3 बजे जगन्नाथ मन्दिर परिसर से निकली गई भगवान् जगन्नाथ को सुंदर वस्त्रों मलाओ व सुसज्जित श्रृंगार कर रथ पर विराज मान कर गाँधी चौक से भ्रमण करवाते हुवे तिल्दा केम्प से नगर नेवरा मे रथ को भ्रमण कराया गया इस सभी अवसर पर दूर दूर से आये लोगो ने भगवान् जगन्नाथ का दर्शन पूजा करते हुवे प्रसाद ग्रहण किया इस बार रथ यात्रा पर 5 विशेष शुभ योग शुरू हो चुके हैं।पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि 7 जुलाई को तड़के सुबह 3:44 बजे शुरू हो चुकी है और 8 जुलाई की तड़के सुबह 4:14 बजे तक रहेगी। जिसके चलते श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के लिए पूरा दिन मिलेगा। आज के दिन रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास, सहित कई शुभ योग का निर्माण हुआ है। रवि पुष्य नक्षत्र में सोना,चांदी, घर, वाहन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यही नहीं इस शुभ योग में गृह प्रवेश करना, नए काम की शुरुआत करना भी बहुत अच्छा माना जाता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.