मोहला, दिनांक 07/07/2024
उल्लास से आएगा असाक्षर के जीवन में उत्साह
शिक्षक कर रहे हैं घर घर जाकर लर्नर व स्वयं सेवी की पहचान
मोहला , उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एक मिशन है जिनका उद्देश्य जन जन साक्षर पहुंचाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य एवम उद्देश्य को पूरा करने के लिए असाक्षरो को बुनियादी शिक्षा, महत्वपूर्ण जीवन कौशल एवम सतत शिक्षा देने के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहला विकासखंड के प्रत्येक गांव से शिक्षक घर घर जाकर असाक्षर एवम स्वयं सेवी शिक्षक की पहचान कर रहे हैं।
विकास खण्ड नोडल अधिकारी केवल साहू से मिली जानकारी अनुसार इस योजना का उद्देश्य 2027 तक देश के प्रत्येक व्यक्ति जो असाक्षर है इनको साक्षर करना है। इसी क्रम में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे प्रत्येक गांव में शिक्षक घर घर जाकर सर्वे कर असाक्षर की चिन्हांकन कर रहे है। इनका ऑनलाइन एंट्री उल्लास एप्स में किया जा रहा है। इन असाक्षरों को गांव के ही शिक्षित स्वयं सेवी शिक्षकों द्वारा शिक्षित किया जायेगा जिनके लिए प्रत्येक गांव में जन चेतना केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लास कार्यक्रम में राज्य स्तर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवम विकासखंड नोडल सतत मॉनिटरिंग करते हुए सहयोग एवम मार्गदर्शन करेंगे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.