घोरतलाव में युवाओं द्वारा वृक्षारोपण
गॉव से बने अधिकारी कर्मचारी गॉव के विकास के लिए पहल।
छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट.
छुरिया =(प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस वर्ष गर्मी की भयावह स्थिति को देखते हुए , ग्राम घोरतलाव के युवाओं द्वारा दिनांक 14 जुलाई को ग्राम के प्राचीन तालाब के चारों ओर पीपल , नीम , करंज , जाम,जामुन,बादाम, गुलमोहर,आंवला आदि के 300 से अधिक वृक्ष लगाए गए।
लगाए गए वृक्षों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भूपेंद्र बावनथड़े गुरुदत्त पंचभाये, संदीप ऊके , ग्राम सचिव हरिराम निषाद , संजय सहारे, ओमप्रकाश सहारे, राजू मंडावी, गेंदलाल बावनथड़े, भूपेंद्र सुरसावंत,नवीन सहारे, विवेक पंचभाये, योगराज बावनथड़े, चैतन्य बावनथड़े, आशीष बावनथड़े, हर्ष सहारे एवं तिलक, ग्राम कोटवार
आदि द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य की सभी ग्राम वासियों ने सराहना की है , एवं प्रत्येक सदस्य द्वारा सभी वृक्षों की देखभाल कर बड़ा करने की शपथ ली गयी है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.