बेलहगना में हुई किसान संघ की बैठक:पाण्डेय बने तहसील अध्यक्ष
बिलासपुर -बेलगहना में रविवार को भारतीय किसान संघ ने बैठक का आयोजन किया गया बैठक में किसान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिला बिलासपुर तहसील बेलगहना में विगत दिनों चलाए गए सदस्यता अभियान उपरांत आज तहसील समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रभात पांडेय जी बेलगहना मंत्री के रूप में परमेश्वर खुसरो जी रिगरिगा का चयन किया गया है।
आगे की सदस्यों का चयन अध्यक्ष मंत्री द्वारा किया जाएगा आज के चयन प्रक्रिया में जिला बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह जी जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह राजस्व प्रमुख एलपी सिन्हा जी, कार्यालय प्रमुख विक्रम सिंह जी एवं अपने-अपने काम से समय निकालकर आए विभिन्न ग्रामों से किसान बंधु उपस्थित रहे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.