Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 3, 2024

शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में ""राष्ट्रीय शिक्षा नीति" पर कार्यशाला संपन्न रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट रतनपुर क्षेत्र के सात महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं कर्मचारी, कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया

 शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में ""राष्ट्रीय शिक्षा नीति" पर कार्यशाला संपन्न




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट 


रतनपुर क्षेत्र के सात महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं कर्मचारी, कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया



शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में आज को पूरे प्रदेश में  विश्विद्यालय और महाविद्यालय में वर्तमान सत्र में लागू होने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ, इस कार्यशाला में सात महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक  अधिकारी एवं कर्माचारियों की उपस्थिति रही, कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अशोक लहरे, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनेद्र मेहता,संयोजक डॉ राजकुमार सचदेव, मास्टर ट्रेनर प्रो. शिवशंकर पांडेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर किया,महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डॉ राजकुमार सचदेव ने इस नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा और नवीन कौशल शिक्षा, मूल्य वर्धित शिक्षा की जानकारी दी, इसके बाद प्रो. शिवशंकर पांडेय ने विस्तार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बिंदुओं की जानकारी दी और बताया कि इस नीति में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू हो रहा है और प्रति 6 माह में विश्विद्यालय द्वारा सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षा होगी जिसमें 70 प्रतिशत अंक होंगे महाविद्यालय स्तर पर सतत आंतरिक मूल्यांकन होगा जिसमें 30 प्रतिशत अंक होंगे विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने हेतु इन दोनों को मिलाकर कुल 40 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण  सत्र पूरे होने पर सहभागी जनों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान किया, कार्यशाला का संचालन डॉ जया चावला ने किया और आभार डॉ जितेंद्र मिश्रा ने किया, महाविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालय के लिए नीति के क्रियान्वयन संबंधित बिंदुओं की पुस्तिका प्रदान की गई।कार्यशाला में शासकीय महामाया महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, अधिकारी,कर्मचारी सहित अन्य 6 महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad