बसना गायत्री शक्तिपीठ में
गुरु पूर्णिमा मनाया गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज 21/07/2024 दिन रविवार को *गायत्री शक्ति पीठ बसना* में *गुरु पूर्णिमा* का पावन पर्व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया। भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परम्परा सदैव पूज्यनीय रहा है। प्रत्येक आषाढ़ मास की पूर्णिमा को शिष्य अपने गुरु के अनुदान वरदान को याद करते हैं तथा गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं इसी क्रम में
गुरु पूर्णिमा पर्व में गायत्री परिवार के उपस्थित सभी परिजनों ने गुरु दक्षिणा के रूप में अंशदान व समयदान का संकल्प लिया। इस पूरे कार्यक्रम में सभी गायत्री परिवार बसना के परिजनों का पूरा सहयोग रहा। कु. तारिणी पटेल का मुंडन संस्कार भी इसी यज्ञ में संपन्न किया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.