राजनांदगांव
भोथीपारकला स्कूल में गुरू पूर्णिमा मना
सच्चा गुरु वही जो लोगों को सद्मार्ग की ओर ले जाएं - महंत घनश्याम दास
माता पिता और गुरू का सदैव सम्मान करे - शिक्षाविद् जीवन लाल साहू
राजनांदगांव।उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपारकला, संकुल हरदी में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत घनश्याम दास साहू थे एवं अध्यक्षता शिक्षाविद्, वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साहू ने की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महंत साहू ने कहा कि जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाएं वही सच्चा गुरु है। माता-पिता को प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है। जीवन में हम जिससे भी अच्छी चीजें सीखते है वह हमारा गुरु हुआ। एक सच्चा गुरु लोगों को सदैव सद्मार्ग की ओर ले जाता है। कहा गया है कि "गुरु बनाओ जान के और पानी पीयो छान के"। वह गुरु हो ही नहीं सकता जो लोगों को अवनति की ओर ले जाएं। सच्चा गुरु अपने शिष्य को सदैव सद्मार्ग और उन्नति की ओर ले जाकर उनकी जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन लाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जीवन लाल साहू ने कहा कि हमारे जीवन में गुरू का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है। जिस गुरु ने हमें विद्यादान दिए हैं। जिसके कारण हमारे जीवन में खुशियां आई है। उनका उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए। माता पिता, गुरूओं और जिससे भी अच्छी चीजें सीखने को मिले उनका सदैव आदर - सत्कार करना चाहिए। सभा को संस्था के प्रधान पाठक गजाधर साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रूपदास साहू , शिक्षक ओमप्रकाश साहू ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को गुरु की महत्ता से अवगत कराया।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा सहायक शिक्षण सामग्री TLM का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सस्वर गीत के माध्यम से गुरू महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रूपदास साहू ने महंत घनश्याम दास साहू, शिक्षाविद् जीवन लाल साहू, प्रधान पाठक गजाधर साहू, शिक्षक ओमप्रकाश साहू, शिक्षिका योगेश्वरी रावटे को श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रूपदास साहू, चेतन दास साहू, गणेश साहू,संस्था के प्रधान पाठक गजाधर साहू, शिक्षक ओमप्रकाश साहू, शिक्षिका योगेश्वरी रावटे, गिरिजा साहू,निर्मला साहू,चम्पा साहू,भारती यादव,ममता साहू, इन्दू साहू , जानकी साहू, कुलेश्वरी, तुलेश्वरी, ज्योति साहू, पूजा बाई,शांति साहू, संगीता साहू, ललती साहू, सेवती साहू, टामिन साहू, भगवती, यशोदा साहू सहित बड़ी संख्या में पालक वर्ग एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ओमप्रकाश साहू और आभार व्यक्त गजाधर साहू प्रधान पाठक ने किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.