रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
तहसील साहू सामाज युवा प्रकोष्ठ धरसींवा के युवाओं ने पौधारोपण कर मनाया अध्यक्ष चूड़ामणि साहू का जन्मदिन
खरोरा;--विगत दिनों अध्यक्ष तहसील साहू सामाज धरसींवा एवं रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चूड़ामणि साहू के जन्मदिन के अवसर पर युवा अध्यक्ष अनिल साहू के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तिवरैया साहू भवन में कार्यक्रम आहुत किया गया।
जिसमें संत माता कर्मा का पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया जिसमें रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष देवनाथ साहु , तहसील अध्यक्ष चूड़ामणि साहू , ग्राम इकाई अध्यक्ष अनुप साहू , युवा अध्यक्ष अनिल साहू उपस्थित रहे l रायपुर जिला ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में कितना महत्व हैं विस्तर मे बताया और समाज के युवाओं को मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वाहन किया l और साथ ही तहसील अध्यक्ष चूड़ामणि साहू ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन कि अवसर पर तहसील युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधारोपण एवं मरीजों को फल वितरण करके मुझे अविस्मरणीय उपहार दिया l साथ ही साहू समाज के लोगों ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया एवं सहकारी अस्पताल धरसीवां मे मरीजों को फल वितरण किया गया इस दौरान युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए तहसील अध्यक्ष चूड़ामणि साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी l इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू , तहसील अध्यक्ष चूड़ामणि साहू , ग्राम इकाई अध्यक्ष अनुपराम साहू , युवा अध्यक्ष अनिल साहू , उपाध्यक्ष थलेश्वर साहू , कमल साहू , कोषाध्यक्ष सुशील साहू , मीडिया प्रभारी नीलकंठ साहू , संगठन सचिव लक्की साहू , दिनेश साहू , संयुक्त सचिव राजेन्द्र साहू , श्यामबदन साहू , नेनसिंग साहू , पोषण साहू , जातिराम साहू , ईशकुमार साहू , अर्जुन साहू , मंजीत आदि मौजूद रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.