भाजपा के सांसद भाजपा के विधायक और भाजपा का सरकार और मैदान को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं भूख हड़ताल
शहीद भगत सिंह खेल मैदान पर मीना बाजार न लगे इस कारण से भाजपा के कार्यकर्ता एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे रहे इस हड़ताल से यह स्पष्ट था कि यह कार्यकर्ता मीना बाजार का विरोध नहीं कर रहे थे मीना बाजार पिथौरा के मैदान या आसपास के गांव में लगाया जा सकता था परंतु आन बान शान की प्रतिष्ठा यहां पर बनी हुई थी पिथौरा खेल संघ व खेल के अन्य संगठन और बहुत से आम नागरिकों के द्वारा भी समर्थन दिया गया व्हाट्सएप के माध्यम से आप उन्हें देख सकते हैं के द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे का समर्थन कर रहे थे दोपहर बाद तक यह गम गामी बनी हुई थी कि मैदान पर यह मीना बाजार लगेगा या नहीं परंतु शाम होते-होते यह स्पष्ट हो गया पिथौरा एसडीएम ने शहीद भगत सिंह मैदान पर मीना बाजार लगने की अनुमति दे दी। लेकिन भूख हड़ताल पर बैठे राजेश चौधरी ने 5 दिन तक और भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया और एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया शहर में यह चर्चा है कि यह सत्ता पक्ष की हर है। अपने ही सरकार में भूख हड़ताल करने की नौबत आ रही है और प्रशासन के खिलाफ वह भूख हड़ताल पर मैदान के मुख्य गेट पर बैठ जाता है। पिछले दो-तीन सालों से शहीद भगत सिंह मैदान पर मीना बाजार नहीं लग रहा था अन्यत्र स्थान पर लग रहा था।क्योंकि यह हड़ताल एक दिन का था और 5:00 बजे यह समाप्त हो गया है और अगर 5 दिन का जो अनुमति हड़ताल करने के लिए ली है वह कल से प्रारंभ होगा अब यह देखना होगा कि यह स्पष्ट हो गया है कि शहीद भगत सिंह मैदान पर ही मीना बाजार लगेगा तो हड़ताल जारी रहेगा या नहीं
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.