रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
शासकीय हाई स्कूल ,शासकीय ,पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला माठ में प्रवेशोत्सव मनाया गया।
खरोरा;---शा. हाई स्कूल मांठ,शास पूर्व माध्यमिक शाला मांठ और शास. प्राथमिक शाला मांठ में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम दिनांक 05जुलाई को अयोजित किया गया जिसमे नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया और एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम के तहत अतिथियों और छात्र छात्राओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ हि सभी छात्र छात्राओं के लिए नेवता भोज की व्यवस्था की गयी।
इस कार्यक्रम मे शा. हाई स्कूल के प्राचार्य आशा राम वर्मा ने सभी बच्चो को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया और नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्र मे शा. प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक मनोज बघेल और गांव के गणमान्या नागरिक सुरेंद्र वर्मा जनपद सदस्य और शाला विकास समिती के समस्त सदस्य और साथ हि सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री अमरिका वर्मा और सेवा निवृत्त व्यख्याता बीपी . नायक सभी शिक्षकों में श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती नर्मदा साहू,श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती उत्तरा साहू, श्रीमती वसुंधरा साहू,श्रीमती शिवनी वर्मा,श्रीमती मंजुलता देवांगन,श्रीमती यामिन वर्मा उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.