नए कानून पर सेमिनार का आयोजन बेलगहना चौकी प्रभारी ने दी जानकारी
सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर
बिलासपुर -बेलगहना चौकी परिसर मे नये भारत का नया कानून कार्यक्रम के तहत उपस्थित जनप्रतिनिधि,राजनीतिक पार्टी पदाधिकारी व आम लोगों को नया कानून न्याय संहिता के संबंध मे जानकारी दी गई
छत्तीसगढ़ सहित पुरे देश मे आज से नया कानुन भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023,व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 आज से लागू होने पर नये कानुन के संबंध मे पुरे प्रदेश के आम जन मानस तक इस नये कानून के संबंध मे जनकारी देने उदेश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,बेलगहना चौकी परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे बेलगहना क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,ग्रामीण क्षेत्र से आये पंच सरपंच सहित आम लोगों उपस्थित मे बेलगहना चौकी प्रभारी ने जानकारी देते बताया भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार नये कानुन का उदेश्य जहां पहले से चले आ रहे कानुन में दण्ड देने का उद्देश्य निहित होने के चलते उसेमें बदलाव कर न्याय देने उदेश्य से न्याय संहिता 2023 लागू किया है जिसके तहत जहां कई धाराओ को विलोपित किया है साथ ही नाबालिग व 18साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने पर उम्रकैद तक की सजा है वही दुष्कर्म कर हत्या जैसे गंभीर अपराध पर फांसी देने का प्रावधान नये कानून मे किया है चौकी प्रभारी ने बताया आत्महत्या करने के दौरान बचे लोगों पर अब अपराध दर्ज नही होगा इस अवसर पर बेलगहना तहसील के नायब तहसीलदार ने उपस्थित लोगों को नये कानून के बारे मे बताते हुए कहां कि अब कानूनी भाषा मे उर्दु की जगह सरल हिंदी भाषा का उपयोग होने से जन मानस को सहुलियत मिलेगी,समाज सेवी सचिन साहू ने कानून मे बदलाव को लेकर खुशी जाहिर करते अपराध और अपराधी को सजा मिलने की वकालत करते आम लोगों को कानुन का सहयोग मिलने व आम लोगों को अपराध मे पुलिस का सहयोग देने की बात कही कार्यक्रम मे उपस्थित बेलगहना जनपद प्रभात पाण्डेय ने न्याय संहिता 2023 का आज अस्तित्व मे आने पर नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जम कर तारीफ करते कहां कुछ कानून अंग्रेज जमाने से चली आ रही थी जिसे बदलकर अब न्याय संहिता बनाने से आम लोगों को कानुन के तहत जहां न्याय मिल पायेगा वही अपराधी को कानुन का डर भी रहेगा ।इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने नव पदस्थ चौकी प्रभारी से बेलगहना क्षेत्र मे बिक रहे अवैध शराब बिक्री रोके जाने के साथ साथ नशे की गोली व चाकूबाजी की घटना को रोकथाम करने की बात कही जिसे नव पदस्थ चौकी प्रभारी ने गंभीरता से लेते कार्यवाही की बात कही साथ ही स्कूल आने जाने वाली लड़कियो से छेड़छाड़ के मामलों पर गंभीर कार्यवाही की बात कही इस दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाती मॉडिफाइड बाइक और बाइकर्स पर कड़ी कार्यवाही की बात कही इस अवसर पर पत्रकारगण,वकील,सरपंच,पंच ,जनप्रतिनिधि,कोटवार, जनप्रतिनिधी,पुलिस के जवान उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.