जन्मदिन के उपलक्ष्य में न्यौताभोज का आयोजन
खुटेरी पिथौरा - विद्यालय परिवार खुटेरी में शनिवार 13 जुलाई 2024 को न्योता भोज का कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम ग्राम खुटेरी के सरपंच घनश्याम धांधी द्वारा उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय में 2022 में सुमन ध्रुव,2023 में सुमन यादव ने कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किये,इन विद्यार्थियों को सरपंच द्वारा पुरस्कार एवं सत्र 2024 के आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त गीतांजलि पटेल को साइकिल पुरस्कार के रूप में दिया गया।पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अरंड पूर्व माध्यमिक विद्यालय व सनराइजिंग स्कूल खुटेरी के बच्चे भी शामिल थे।
प्राथमिक विद्यालय खुटेरी से 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पायल ध्रुव को स्कूल बैग प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।जनपद सदस्य लेखराम दीवान के द्वारा सरपंच के प्रयास से वाटर कूलर की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के लिए की गई उसका भी शुभारंभ जनपद सदस्य के हाथों संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार खुटेरी ने जनपद सदस्य को आभार व्यक्त किए।बच्चों ने न्योता भोज में छोले भटूरे जलेबी खाकर प्रसन्न हुए साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी छटाएं बिखेरी।आयोजन में प्रमुख रूप से बुद्धेश्वर डड़सेना, रघुनंदन पटेल रैंनसिंह नेताम,चैनसिंह श्याम,रामप्रसाद निषाद,महेश ध्रुव,हंसराज निषाद,कौतुक पटेल,जयराम पटेल,दुर्गा धांधी,दशरथ साहू पालेश्वर पटेल,अभिनन्दन नाग, कन्हैया लाल,नरसिंग पटेल, प्रभाकिरण ध्रुव, अनिता बरिहा, पालूराम पटेल,नेतराम सिन्हा, मनीराम साहू, मोहन सेन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के प्रधानपाठक डोलामणी साहू ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.