अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू नोडल अधिकारी नियुक्त
कवर्धा, 05 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का तृतीय सत्र 22 जुलाई 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 26 जुलाई 2024 शुक्रवार तक चलेगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सत्र के प्रश्नों के उत्तर तैयार कर समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिले में विधानसभा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू को नियुक्त किया है। उनके अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ौ लिंक ऑफिसर होंगे। अपर कलेक्टर श्री साहू का मोबाइल नंबर-9425587666 और कार्यालय का दूरभाष नंबर-07741232609 है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर एवं लिंक ऑफिसर श्रीमती कौड़ो का मोबाइल नंबर-9669578809 और कार्यालय का दूरभाष नंबर-07741232234 है।
𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.