Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 3, 2024

माननीय डॉं. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगॉंव रेंज का नवीन कार्यालय भवन का किया गया

 राजनांदगांव


माननीय डॉं. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगॉंव रेंज का नवीन कार्यालय भवन का किया गया




 लोकार्पण एवं रक्षित केंन्द्र राजनांदगॉंव में खेलकूद एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों का किया उत्साहवर्धन।



पुलिस महानिरीक्षक रेंज कार्यालय पुलिस कॉर्डिनेशन सेन्टर में अस्थाई रूप से चल रहा था अब उसी के बाजू में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का नवीन भवन का निर्माण हुआ है जिसका आज दिनांक 03.07.2024 को माननीय डॉं. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव भ्रमण के दौरान फीता काट कर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगॉंव रेंज के नवीन कार्यलय भवन का लोकार्पण किया गया।


तत्पश्चात माननीय डॉं. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन रक्षित केन्द्र राजनांदगांव पहुंचकर पुलिस द्वारा खेलकूद का प्रशिक्षण एवं पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलकर उनका उत्सावर्धन किया गया। राजनांदगांव पुलिस के म.प्र.आर. संध्या पदम द्वारा वालीबाल प्रशिक्षण, आर. घनश्याम एक्का व कामता प्रसाद द्वारा ग्राम सुंदरा में युवाओं अग्निवीर व पुलिस भर्ती फिजिकल ट्रेनिंग, म.प्र.आर. अंजू सिंह द्वारा वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस द्वारा जन सहयोग से बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री जैसे तीर-कमान, फुटबॉल, व्हॉलीबाल, हॉकी आदि पूर्व में दिया गया था। जिसके फलस्वरूप 1-अजेन्द्र टांडेकर, 2-वनीता साहू, 3-हिरूराम साहू, 4-म.आर. अभिलाषा सिंह इन चारों ने 6वीं राष्ट्रीय मासटर नेशनल गेम तीरंदाजी प्रतियोगिता में 07 जून 2024 को गुजरात में गोल्ड मेडल जीते।  इसके अलावा व्हालीबॉल एन.आई.ए. कोच महिला प्रधान आरक्षक संध्या पदम द्वारा बच्चों को व्हालीबॅल का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे लाभ उठाकर बच्चे नेश्नल स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। इस प्रकार रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में ओ.पी. मोहारा थाना डोंगरगढ़ एवं थाना डोंगरगांव में पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं सेना में भर्ती हेतु बच्चों को फिजिकल परीक्षा की तैयारी, पश्नउत्तरी की कोचिंग देने का काम करती है साथ ही आवश्यकतानुसार पढ़ाई के लिए पुस्तक भी उपलब्ध कराती है। इस प्रकार राजनांदगांव पुलिस से खेलकूद एवं भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर अर्धसैनिक बल एवं सेना के अग्निवीर में भी चयन हुआ है। माननीय डॉं. रमन सिंह द्वारा बच्चों से मिलकर उनका उत्सावर्धन किया और मेहनत कर देश के लिए मेडल लाने और उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, सी.ई.ओ. सुश्री सुरूचि सिंह, महापौर श्रीमती हेमा दुशमुख, बी.जे.पी. अध्यक्ष श्री रमेश पटेल, श्री खुबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री नीलू शर्मा, श्री भावेश बैध, कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलबीर छाबड़ा, नगर निगम कमीशनर श्री अभिषेक गुप्ता, जोइन्ट कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. राजनांदगांव श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, तहसीलदार, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री पुष्पेन्द्र नायक, एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, श्री सचिन अग्रहरी, श्री जीतेन्द्र मिश्रा, अखिलेश खोबरागढ़े, बहादूर अली, अंजुमअलवी व अन्य गणमान्य नागरिकगण व पत्रकार बंधुगण उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad