Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 2, 2024

नया सत्र नयी पहल ,नये प्रवेशित बच्चों के लिए।दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला तिलकडीह आज

 नया सत्र नयी पहल ,नये प्रवेशित बच्चों के लिए।दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला तिलकडीह आज



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट



रतनपुर.....नन्हे बच्चों के चेहरे पर मधुर मुस्कान बिखेरना किसी स्वर्ग की अनुभूति से कम नहीं होती।यह कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं कोटा विकासखंड संकुल पोड़ी के अंतर्गत प्राथमिक शाला तिलकडीह में पदस्थ शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम।कभी स्वंय के ब्यय से,कभी दानदाताओं से सम्पर्क कर तो कभी समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर अपने शाला के बच्चों के शैक्षणिक संसाधन की व्यवस्था करते रहते हैं। अपने स्कूल के नवप्रवेशित बच्चों के लिए नया यूनिफॉर्म की व्यवस्था जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़,विकासखंड बरमकेला प्राथमिक शाला खिचरी में पदस्थ राज्य की उत्कृष्ट शिक्षिका  सुनीता यादव ने अपने मां स्वर्गीय  श्रीमती रूपा यादव की श्राद्ध के उपलक्ष्य में पापा पठान नाग यादव के हाथों से तिलकडीह के 52 बच्चों को सफेद शर्ट व खाखी पेंट यूनिफॉर्म दानकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाया।इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य पोड़ी सीमा पांडेय,संकुल समन्वयक सुखदेव कुमार पांडेय, सांकरा जोंक, जिला महासमुन्द, विकास खण्ड पिथौरा से आए हुए पठान नाग यादव परिवार,महिला जागृति समूह के सदस्य गण एंव पालकगण उपस्थित थे।


दान उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 


विद्या की देवी मां शारदे के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ।अतिथियों का स्वागत हमारे किचन गार्डन से तैयार किया पुष्प गुच्छ से किया गया। तत्पश्चात *यूनिफॉर्म वितरण सांकरा से आए हुए दानदाता  पठान नाग यादव,संकुल प्राचार्य सीमा पांडेय के कर-कमलों से हुआ दान उत्सव कार्यक्रम में श्रीमति सुनीता यादव के द्वारा संकुल प्राचार्य सीमा पांडेय व संकुल समन्वयक सुखदेव भैया को शाल प्रदान किया गया।सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।नये ड्रेस पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad