Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 27, 2024

आदिवासी क्षेत्र को फिर से रेल सुविधा के लिये कर रहे है वंचित कब पूरी होगी मांग जिसका इन्तजार कर रहे आदिवासी जिले के ग्रामीणजन

 

आदिवासी क्षेत्र को फिर से रेल सुविधा के लिये कर रहे है वंचित




कब पूरी होगी  मांग

जिसका इन्तजार कर रहे  आदिवासी जिले के ग्रामीणजन

। राजनांदगांव से पृथक होकर अस्तित्व में आया नवगठित जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जो कि विकास के लिए हमेशा से उपेक्षित व पीड़ित रहा है। शासन व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिवासी अंचल व आदिवासी लोगो के हितों की बात बड़े बड़े दावों के साथ कि जाती है। क्षेत्र में विकास रोजगार व सर्वांगीण विकास के लिए अंचल की आमजनता के द्वारा डोंगरगढ़, छुरियाँ, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर से गड़चिरोली, चंद्रपुर तक नए रेल लाइन व रेल सुविधा की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है, जिसका रेल मंडल नागपुर मुख्यालय द्वारा सभी सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। बावजूद इसके अब तक इस रेल परियोजना को स्वीकृति नही मिल पाई है। इस विषय पर जिला विकास मोर्चा अम्बागढ़ चौकी ने पूर्व में भी शासन को मांग पत्र प्रेषित करने के साथ ही समय समय पर शासन को अवगत भी कराया जाता रहा है। मोर्चा के पदाधिकारील मोहन पटेल, दिनेश ताम्रकार, शोभासंकर त्रिपाठी, विजय वैष्णव, रमेश त्रिपाठी, देवांश शर्मा ने आदिवासी अंचल से रेल लाइन व रेल सुविधा देने शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की पुरजोर मांग है।


जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad