Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 17, 2024

महासमुन्द पुलिस के द्वारा चलाया गया हैलमेंट जागरूकता अभियान एवम शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही अभियान ।

 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 



 महासमुन्द पुलिस के द्वारा चलाया गया हैलमेंट जागरूकता अभियान  एवम शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही अभियान ।





 शराब पीकर वाहन चलाने वाले   कुल 23 प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया गया  जिसमे 80000 रूपये का चालान  किया गया ।


 तेन्दूकोना थाना क्षेत्र में हैलमेट लगाने पर पुलिस ने किया फुलो से स्वागत।


 खल्लारी थाना क्षेत्र में हैलमेंट पहन कर निकाली गई  बाईक रैली।

 जिले के यातायात एवं  सभी थाना/चौकियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही करने एवं हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट रैली, साप्ताहिक हाट बाजारो में आम नागरिकों को जागरूक करना, स्कूल कॉलेज में हेलमेट एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित  किया गया ।


यातायात शाखा महासमुंद एवम सभी थाना चौकी प्रभारी द्वारा  शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 23 प्रकरण मान0न्यायालय पेश किया जिसमें 80,000 अर्थदंड से दंडित किया गया,  बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले कुल 42  प्रकरणो में 21000/- समन शुल्क वसूल किए गया।


साथ ही जिला मुख्यालय एवं जिले के सभी थानों के द्वारा  यातायात जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट रैली के  कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 1500 आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों संकेतों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को दुपहिया वाहन में  बिना हेलमेट के वाहन नही चलाने एवं शराब पीकर वाहन नही चलाने  समझाईश दिया गया। साथ ही महासमुन्द शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहो, साप्ताहिक हॉट बाजारों के पास हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया।

जिला पुलिस महासमुंद सभी से अपील करती है कि हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाए, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाए,शराब पीकर वाहन न चलाए,यातायात नियमों का पालन करे,यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad