उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर दौजरी गांव के जल प्रदाय शुरू, पंप में हुआ सुधार, ग्रामीणों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल
स्त्रोंतों का पानी सेंपल लेकर किया गया क्लोरिनेशन का कार्य
जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा जल प्रदाय
कवर्धा 17 जुलाई 2024। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत दौजरी के पम्प को शीध्र सुधार करने और गंदा, मटमैला पानी मिलने की शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और उन्हें सुधार के निर्देश दिए। पीएचई विभाग के अधिकारी औऱ अमले को हैंड पम्प के पानी को जांच करने और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर पीएचई विभाग द्वारा स्त्रोंतों का पानी सेंपल जल परीक्षण के लिए लिया गया है और अन्य सभी जलस्त्रोंतों का क्लोरिनेशन किया गया। गांव के पंप केबल में आई खराबी को ठीक कर जल प्रदाय प्रारम्भ कर दिया गया है।
कार्यपालन अभियंता श्री जे. पी. गोंड ने बताया कि ग्राम पंचायत दौजरी की जनसंख्या 1638 है। ग्राम में कुल 5 हैंड पम्प और 10 पॉवर पंप स्थापित है। ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया गया है। विगत कुछ दिनों से पंप केबल में खराबी आ गई थी, जिसमें सुधार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के सभी स्त्रोंतों का पानी सेंपल जल परीक्षण के लिए लिया गया है और अन्य सभी जलस्त्रोंतों का क्लोरिनेशन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशों पर कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित गांवों में संचालित सभी जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मौसमी बीमारियों, बरसात के दिनों में होने वाले जलजनित बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। जिले में कुंआ, हैण्डपंप, सोलर पंप सहित 13538 जलस्त्रोंतों का क्लोरिनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं।
𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.