, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
समाचार
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
कलेक्टर जनदर्शन में 12 आवेदन प्राप्त हुए
मोहला 06 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर जनदर्शन में आज 12 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पंजीयन करने के साथ ही संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
जनदर्शन में आज मोहला विकासखंड के ग्राम हथरेल के समस्त ग्रामवासीयों ने बीएसएनएल नेटर्वक टावर अभी तक चालू नहीं होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामवासीयों ने आवेदन देते हुए बताया की बीएसएनएल नेटर्वक टावर 1 वर्ष से लगाया गया है। परन्तु अभी तक बीएसएनएल नेटर्वक टावर चालु नही किया गया है। उन्होंने जल्द-से-जल्द शासन प्रशासन से समस्या का निराकरण करने की मांग की है। इसी प्रकार वि.ख. अं.चौकी के ग्राम कोरचाटोला के समस्त ग्रामवासियों ने स्कुल में शिक्षक की कमी को लेकर आवेदन दिया। इसी तरह ग्राम निचेकोहड़ा निवासी श्रीमती सरस्वती बाई ने प्रधानमंत्री आवास की राशि को देने हेतु छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा सही मार्गदर्शन नही देने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह मोहला वार्ड 09 निवासी शेख असीर कुरैशी ने संपत्ति बटवारे में न्याय करने हेतु आवेदन प्रेषित किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.