Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 19, 2024

रक्षा बंधन में बहनों और भाइयो को उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौगात,खेल-कूद को बढ़ावा देने नेउर गांव खुर्द में बनेगा मिनी स्टेडियम, 50 लाख की घोषणा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

 रक्षा बंधन में बहनों और भाइयो को उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौगात,खेल-कूद को बढ़ावा देने नेउर गांव खुर्द में बनेगा मिनी स्टेडियम, 50 लाख की घोषणा




उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए


उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं


कवर्धा,19 अगस्त 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रक्षाबंधन के पर्व पर  कबीरधाम के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द, खुरमुडा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री शर्मा को राखी पहनाया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रक्षा बंधन पर क्षेत्र के बहनों और भाइयों को सौगात देते गए नेउर गांव खुर्द में 50 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। गांव में मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के लड़कियों और लड़कों को खेल-कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। श्री शर्मा ग्राम नेउर गांव खुर्द में वृक्षारोपण और रुखवा ग्राम में मोर संगवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

 इस अवसर पर श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री मनिराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। 

रक्षाबंधन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत बनाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार न केवल अपनी बहनों के प्रति बल्कि समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad