Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 4, 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर करेंगे पदयात्री कावड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत और अभिनंदन

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर करेंगे पदयात्री कावड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत और अभिनंदन




मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सोमवार को बाबा भोरमदेव का करेंगे विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक


मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी आएंगे कवर्धा, भोरमदेव मंदिर और पँचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर पहुँच कर करेंगे महादेव का विशेष पूजा-अर्चना


कवर्धा,4 अगस्त 2024। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय हैलीकॉप्टर से लगभग 7 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहेंगे। हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पवित्र सावन मास में पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन करेंगे। इसके बाद भोरमदेव बाबा का विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना करेंगे। पूजा अर्चना जलाभिषेक के बाद लगभग 8 से 8:30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सीधे कवर्धा स्थित ऐतिहासिक पँचमुखी बूढ़ा महादेव पहुँचे और यहां भी विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक पूजा-अर्चना करेंगे। 


सावन का पवित्र माह चल रहा है। इस पूरे माह कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। 

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भोरमदेव मंदिर प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर श्री महोबे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भोरमदेव मंदिर और बूढ़ा महादेव मंदिर पहुँच आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


 *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम*


पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो। 


उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पुड़ी और हलवा शामिल हैं। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं।


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पदयात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है। कवर्धा से बेमेतरा हाईवे रोड, कवर्धा से भोरमदेव, बोड़ला-पोड़ी-पंडातराई-पंडरिया, और पंडरिया से कुकदूर सरहदी क्षेत्र तक पेट्रोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। सावन माह के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल और निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad