बीजेपी नेता शाला अध्यक्ष परस वर्मा के द्वारा स्कूल अंदर घुस कर स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बेमेतरा। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। इससे विद्यार्थी ना केवल एक सफल विद्यार्थी बनते है बल्कि आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपना कार्य करते है। जितनी शिक्षा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है , उतना ही अनुशासन ज़रूरी होता है। बच्चे को अनुशासन की आरंभिक शिक्षा घर से प्राप्त होती है। अभिभावकों को बच्चो को शुरुआत से अनुशासन का महत्व समझाना चाहिए। जैसे बच्चा जब पेंसिल पकड़ना सीखता है , उस वक़्त हम अक्षरों को सही ढंग से लिखना सिखाते है , वरना वह गलत मार्ग पर जा सकता है। ठीक वैसे ही , अनुशासन से विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य तक पहुँच सकता है। हर चीज़ समय पर करना और सही तरीके से करना , अनुशासन कहलाता है। सही तरीको को अपनाने के लिए सही नियमो का अनुकरण करना अनिवार्य है
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड का हाई स्कूल संबलपुर में आज 30 अगस्त को 12:30 बजे स्कूल में घुस कर भाजपा नेता परस वर्मा सम्बलपुर के द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ गाली - गलौज व मारपीट किया गया है। यह पूरा मामला बेमेतरा जिले के सम्बलपुर हाई स्कूल की बताई जा रही है।
शिक्षकों को धमकाया और शराब के नशे में धुत था। वर्मा जी के पावर को नहीं जानते तुम लोगो का नौकरी खा जाऊंगा ,मैं स्कूल भी बंद करवा सकता हूं बोलकर सभी छात्रा छात्राओं को स्कूल से भेज दिया गया। लिखित शिकायत के बाद भी स्कूल स्टाफ के डर का माहौल बना हुआ है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल का करीबी है, बहर हाल देखने वाली बात है।इस पर क्या कार्यवाही होती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.