राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला (Penting Compititions) प्रतियोगिता का नि:शुल्क आयोजन
"अर्तनाद-2024" (चित्रकला प्रतियोगिता) (Penting Compititions)
महाकोशल कला विथिका, घड़ी चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)
सी एन आइ न्यूज़, पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर, लॉयन्स एवं लियो क्लब आफ रायपुर ग्रेटर, We For Nation, महाकोशल कला परिषद, रायपुर, महाकोशल कल्याण प्रसाद शर्मा ललित कला महाविद्यालय, रायपुर, के द्वारा यौन हिंसा/ यौन उत्पीड़न/ सेल्फ डिफेंस/ छेड़खानी/ भयादोहन (ब्लैकमेलिंग) विषय पर
01 सितंबर 2024,
दिन - रविवार को
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
स्थान आफ लाईन के लिए: महाकोशल कला विथिका, घड़ी चौक, रायपुर में,
तथा
रायपुर के बाहर के प्रतिभागियों के लिए आन लाईन प्रात: 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला स्पर्धा *"अर्तनाद -2024"
का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग: शालेय, महाविद्यालयीन, अमहाविद्यालयीन, महिला एवं व्यवसायिक वर्ग में किया जा रहा है,
प्रतियोगिता के पुरस्कार:
हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही अनेक प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे
प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा
संस्था द्वारा सिर्फ ड्राइंग शीट प्रदान की जाएगी, शेष सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी
प्रतियोगिता तीन वर्गों में में आयोजित की जायेगी:
प्रथम वर्ग- शालेय वर्ग,
कक्षा 01 से 08 तक
विषय: सेल्फ डिफेंस (आत्म रक्षा)
कक्षा 09 से 12 तक
विषय: छेड़खानी
द्वितीय वर्ग- महाविद्यालयीन वर्ग,
विषय: यौन हिंसा/ यौन अपराध
तृतीय वर्ग- महिला, अमहाविद्यालयीन, व्यावसायिक वर्ग
विषय: यौन उत्पीड़न/ भयादोहन (ब्लैकमेलिंग)
तीन घंटे की स्पर्धा में प्रतिभागियों को दिए गए विषय पर ही रचना का निर्माण करना होगा।
प्रतियोगिता में पुरस्कृत व चयनीत रचनाओं की प्रदर्शनी महाकोशल कला वीथिका रायपुर में की जाएगी।
प्रदर्शनी के समापन पर चित्रकला स्पर्धा के पुरस्कार वितरित किये जाएगें।
आनलाईन/ आफलाइन स्पर्धा में भाग लेने के लिए अपने नाम, पासपोर्ट साइज फोटो, किस वर्ग में भाग लेंगे, मोबाइल नंबर, पता, शहर, राज्य के साथ लिखकर
*डा. प्रवीण शर्मा*
*09425522762*
*जे.एस.ठाकुर "राजु"*
*09584750051*
को इन नंबरो पर व्हाट्स अप कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.