Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 30, 2024

मुरारी राम देवांगन बने छत्तीसगढ शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष।

 भूपेन्द्र सिन्हा 


मुरारी राम देवांगन बने छत्तीसगढ शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष।




गरियाबंद :-  आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। संघ के वर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर जिलाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी के अनुशंसा पर मुरारी राम देवांगन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मुरारी राम देवांगन 39 वर्षों से संघ के विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षक संघ के लिए निर्भीकतापूर्वक कार्य करते रहे हैं। बेबाक अभिव्यक्ति के धनी मुरारी राम देवांगन मुखर वक्ता, अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ के रूप में विख्यात हैं। आदर्श शिक्षक होने के साथ ही प्रांतीय स्तर पर कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। मुरारी राम देवांगन के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, प्रमुख संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, जिला महामंत्री सी.आर. सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल साहू, थानेश्वर निर्मलकर, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मदन लाल सेन, सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक सुखीराम निषाद, सेवानिवृत शिक्षक बी.एल. तारक, उखराज सिंह ध्रुवा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संतराम साहू, सर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा, उमेश कुमार ढीढी, सुशील कुमार पांडे, चंद्रभूषण निषाद, करुणा वर्मा, शीतल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad