रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
हिरमी में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया
खरोरा;-- हिरमी में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया
एजुकेशनल इंस्टिट्यूट हिरमी में हिरमी सकलोर कुथरोद परसवानी सहित क्षेत्र के 15 गांवो के करीब 100 स्कूली छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मकालीन समर स्पेशल क्लासेस अंतर्गत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया गया था जिनका इंस्टिट्यूट द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर तिल्दा प्रेस क्लब अध्यक्ष जैनेंद्र बघेल गणमान्य नागरिको आदि के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया इंस्टिट्यूट हिरमी के संचालक तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार विगत तीन वर्षो से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया जा रहा हैं बिना कंप्यूटर ज्ञान के आज आगे बड़ पाना संभव नहीं है इस दौरान 45 दिन तक बेसिक कंप्यूटर की जानकारी एवम् सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ दी गई थी साथ में कैरियर गाइडेंस व डिप्लोमा एव डिग्री कोर्स भी यही उपलब्ध कराया जा रहा है इस प्रकार के केंद्र खुल जाने से जरूरतमंद स्टूडेंट व युवाओं को भी कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा बच्चे यहां सीखकर कर उनका भविष्य भी उज्जवल होगा इस अवसर पर प्रशिक्षणर्थियों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवम् आभार प्रदर्शन तन्मय सिंह राजपूत ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.