थाना परिसर में मिलानरकंकाल मचा हड़कंप। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।
लोकेशन /सिमगा
रिपोर्टर /ओंकार साहू
सिमगा:- सिमगा थाना परिसर में 28 अगस्त को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब दुर्घटनाग्रस्त एवं कबाड़ हो चुके वाहनों के बीच एक नरकंकाल मिलने की जानकारी मिली यकायक किसी को समझ नहीं आया कि नर कंकाल कहां से आया और किसका है। जानकारी के अनुसार जब्त ग्रस्त वाहनों की गणना करते समय नरकंकाल देखा गया। तत्पश्चात इसकी जानकारी थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे को दी गयी। पुलिस को कंकाल के पास से जो कपड़े मिले हैं उससे यह तो पता चल गया कि वह किसी महिला का है लेकिन वह थाना परिसर में कैसे आया किसी को समझ में नहीं आ रहा था। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज व गुम इंसान के मामले को खंगालने लगे। सीसीटीवी फुटेज में एका वृद्ध महिला को आते देखा गया लेकिन उसके वापस जाने के फुटेज नहीं है जिसके आधार पर सिमगा शीतला पारा निवासी खिलावन देवांगन को बुला कर शिनाख्त कराया गया। जिसमें उन्होंने कंकाल के कपड़े व हाथ की कलाई में चुड़ी ( पटा ) को पहचान कर बताया कि वह उसकी मां का है। तब कहीं जाकर पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली।
यहां यह बताना जरूरी है कि 1 अगस्त को शीतला पारा निवासी खिलावन देवांगन ने सिमगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 90 वर्षीय मां जुगन बाई पति पुन्नी लाल देवांगन सुबह 7. 30 बजे घर से दातुन तोड़ने की बात कह कर निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आस पास तलाश किया परंतु कोई पता नहीं चला जिस पर पुलिस ने गुमइंसान का मामला दर्ज किया था।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल --------------
सिमगा पुलिस जिस लापता बुजुर्ग महिला को पिछले 26 दिनो से ढूंढने का काम कर रही थी उसकी लाश थाना परिसर में मिला। तो इतने दिनों तक जांच के नाम पर पुलिस ने क्या किया। जिस स्थान से कंकाल को बरामद किया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.