Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 3, 2024

पेरिस ओलंपिक क्विज में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, मिला पुरस्कार

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

पेरिस ओलंपिक क्विज में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, मिला पुरस्कार




सी एन आई न्यूज 

सिवनी।‌दिनांक 02/08/2024 जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग ने आज पेरिस ओलंपिक स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 खेलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जो खिलाड़ियों की खेल और ओलंपिक से जुड़ी जानकारी को परखने के लिए थे. सही उत्तर देने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, वरिष्ठ पीटीआई देवेंद ठाकुर, सीनियर खिलाड़ियों एवं उपस्थित विभागीय कर्मचारियों द्वारा खेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, एक से अधिक सही उत्तर देने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ-साथ विभाग की ओर से एक-एक टीशर्ट भी दी गई, ताकि उनके ज्ञान और भागीदारी को विशेष मान्यता मिल सके।

कार्यक्रम का मंच संचालन और ओलंपिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करने का कार्य ब्लॉक युवा समन्वयक निकेश पदमाकर ने किया।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी  नारायण सिंह बिसेन,  लक्ष्मी प्रसाद ठाकरे, जिला खेल प्रशिक्षक  अब्दुल हक खान, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती हेमा गौर, फैजल खान, विकासखंड युवा समन्वयक ओम कुमार शिवे, श्रीमती सुषमा डेहरिया, मोहन लाल सनोड़िया, सुरत उईके,  वीरसिंह पटले, और  ऋषि कोरी भी उपस्थित रहे।

खेल और युवा कल्याण विभाग की इस पहल ने खिलाड़ियों में उत्साह और समर्पण की भावना को उजागर किया, जो खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad