अमानत में खयानत का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा - प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करते हुये लाखों रूपये गबन करने के आरोपी सुपरवाइजर को भाटापारा शहर थाना पुलिस ने आपरेशन विश्वास के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रमेन्द्र पटेल निवासी ग्राम नरिया , डोंगरगांव राजनांदगांव हाल ई काम एक्सप्रेस लिमिटेड आफिस भाटापारा द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन जांच पर एवं साक्षियों के कथन पर पाया गया कि ई काम एक्सप्रेस लिमिटेड आफिस भाटापारा के तत्कालीन आरोपी सुपरवाइजर जयंत द्वारा कंपनी के भाटापारा शाखा में दिनांक 21 मई
2024 से दिनांक 25 मई 2024 तक का कलेक्शन राशि कुल 2,06,873 रूपये को कंपनी में जमा ना कर , अपने उपभोग में खर्च कर धोखाधड़ी कर गबन किया है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों द्वारा उक्त राशि को अविलंब शाखा में जमा करने के लिये आरोपी जयंत से बार-बार संपर्क भी किया गया , लेकिन आरोपी द्वारा रकम शाखा में जमा नहीं किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 392/2024 धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये प्रकरण के आरोपी जयंत को रायगढ़ से पकड़कर थाना भाटापारा शहर लाया गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त तिथियों को शाखा में जमा करने वाली राशि को , शाखा में जमा ना कर स्वयं उपयोग कर खर्चा करना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से भाटापारा शहर थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में भाटापारा शहर थाना पुलिस के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
जयंत उम्र 24 वर्ष निवासी शंकर नगर वार्ड क्र. 02 रायगढ़ जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.