Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 1, 2024

अवैध शराब बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 अवैध शराब बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोलह लीटर अवैध कच्ची महुआ / देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ शराब बिक्री रकम बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिये जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपी सुंदर लाल कुर्रे साकिन भठली थाना नवागढ़ के कब्जे से 8.8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 7.2 लीटर देशी एवम अंग्रेजी शराब कीमती 5,320 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 36,680  रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 284/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही मे नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


सुंदर लाल कुर्रे पिता आनंद राम कुर्रे उम्र 34 वर्ष निवासी भठली थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad