रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
खरोरा;--भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम विद्यालय में मनाया गया। इसमें 1 वर्ष से 19 वर्षीय बच्चों किशोर/ किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेडाजॉल 400मि.ग्राम की गोली को कुल 1300 बच्चों को सेवन कराया गया। साथ की साथ माप-अप दिवस 4 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमे कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जायेगा। जिससे की बच्चों, किशोर/किशोरियों के स्वास्थ्य एवम पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास हो सके। इस कार्यक्रम को बेहतर और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विद्यालयीन बच्चो द्वारा पोस्टर (चार्ट) के माध्यम से भी दर्शित किया गया। जिसमे कृमि कैसे फलते है, बच्चों को कृमि नियंत्रण के फायदे, एवम रोकथाम जैसे नाखून साफ़ और नाखून छोटे रखना, हमेशा साफ़ पानी पिएं, और खाने को ढक कर रखें, अपने हाथ साबुन से धोएं और विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद, साफ़ पानी से फल व सब्जियां धोएं, खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करे, जूते पहने, एवम आस पास सफाई रखे ऐसे अनेकों जानकारी पोस्टर चित्र के माध्यम से बच्चों द्वारा संदेश दी गई। इस कड़ी में उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा की इस दिवस का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष आयु के बच्चों के आंतों से कृमियों को समाप्त करना है।बच्चों में कृमि संक्रमण से बचाव एल्बेंडाजोल द्वारा कृमि संक्रमण का उपचार सुरक्षित एवम किफायती रूप से किया जा सकता हैं, इस दवाई के उपयोग से कृमि मुक्ति व इसके संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।आंत के कृमि परजीवी होते हैं जो मानव आंत में रहते हुए बच्चों द्वारा ग्रहण किये जाने वाले पोषक तत्त्वों व विटामिन को खा जाते हैं।तीन प्रकार के कृमि राउंड वर्म, व्हिप वर्म और हुक वर्म आदि कृमि हैइस कार्यक्रम में पोस्टर में सहभागिता देने वाले बच्चों में संजना देवांगन (9वीं स), योगिता निर्मलकर (9वीं स), संजना बंजारे(9वीं स), डॉली निषाद (9वीं द), रश्मि धुरी (9वीं द), किरण यादव( 9वीं द), आंचल डांडेकर (9वीं द), सुधा विश्वकर्मा (9वीं स), विवेक बंजारे (9वीं स), यशवंत देवांगन (9वीं स), त अपना पोस्टर चित्र प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, उपप्राचार्य हरीश देवांगन, व्याख्याता, पुरूषोत्तम देवांगन, डोमार सिंह यादव, महेंद्र कुमार साहू, शाहिना परवीन, अमर बर्मन,समस्त स्टॉफ एवम समस्त छात्र - छात्राएं उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.